राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश, ओटीपी व क्यूआर कोड फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कटनी पुलिस ने नागरिकों से सतर्क, सजग और सुरक्षित रहने की अपील की है।