दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)बरसात शुरू होते ही क्षेत्र में विषैला सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं।आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विंढमगंज थाना अंतर्गत बैरखड़ गाँव में सुरज (20) पुत्र रामकुमार घर के समीप लकड़ी के ढेर से लकड़ी उठा रहा था। इसी दौरान लकड़ी में छिपे अज्ञात विषैले साँप ने अचानक उसके दाहिने पैर में काट लिया।
परिजनों ने घायल युवक को निजी वाहन से तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुँचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और युवक को निगरानी में रखा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत पहले से बेहतर है और इलाज जारी है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि इस वर्ष मानसून शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएँ बढ़ीं हैं। सीएचसी दुद्धी में प्रतिदिन एक से दो सर्प काटने के मामले आने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।लोगों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी उपाय और जागरूकता अभियान चलाए जाने की मांग की है ।