कैमोर (कटनी)। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित कैमोर बस स्टैंड आज भी आम जनता के लिए अपनी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। बस स्टैंड की मुख्य बिल्डिंग अब तक आम लोगों के लिए नहीं खोली गई है, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर भी ताला लटका हुआ है।बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्री पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें न तो प्रतीक्षालय की सुविधा मिल रही है और न ही शौचालय का उपयोग करने दिया जा रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर बस स्टैंड का निर्माण किया गया, तो फिर उसकी बिल्डिंग और सुविधाएं आम जनता के लिए बंद क्यों हैं? यदि भवन और शौचालय का उपयोग ही नहीं हो रहा, तो इतने बड़े निर्माण का उद्देश्य क्या रह जाता है?अब लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द बस स्टैंड की बिल्डिंग और सार्वजनिक शौचालय को आम जनता के लिए खोले तथा रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट