अकरम पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन का लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अंशुल देशपांडे ने बताया कि 2 अगस्त भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अम्बेडकर मैदान, भोपाल में विशाल आमसभा, रैली एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैतूल जिले से बड़ी संख्या में बिजली आउटसोर्स कर्मचारी भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। श्री देशपांडे ने बताया कि प्रदेश से 25000 से अधिक बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के भोपाल पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आंदोलन आउटसोर्स कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षित भविष्य और न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई है। श्री देशपांडे ने सभी बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।