सिटी रिपोर्टर बिलाल खान
शुजालपुर
शादी कराने का झांसा देकर 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार हो गया है।
मामला मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम पीरखेड़ी का है, जहाँ आरोपी किशोर बागरी ने एक बुजुर्ग महिला से बेटे की शादी के नाम पर पैसे ऐंठे थे।
पैसे मांगने पर विवाद करने वाले इस आरोपी पर BNS की धारा 318(4) में केस दर्ज था।
पिछले 2 महीने से लगातार चकमा दे रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर की टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से 3 अगस्त की रात आरोपी को दबोचा गया।
4 अगस्त को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।