नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ते तनाव, आपूर्ति व्यवस्था में आ रही दिक्कतों और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में तकनीक और जरूरी खनिजों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, जो विकास में रुकावट पैदा कर सकता है। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों से आपसी सहयोग बढ़ाकर इन चुनौतियों से मिलकर निपटने की अपील की।