सलोन। देवस्थान से घंटा चोरी करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया। कोतवाली पुलिस लगभग 18 पीतल के घंटे बरामद करके आरोपी युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सलोंन परशदेपुर मार्ग स्थित केशवापुर गांव में पीपल के पेड़ देवस्थान से भक्तों द्वारा चढ़ाया गया पीतल का घंटा प्रतापगढ़ जनपद के थाना उदयपुर क्षेत्र के राहा टीकर गांव निवासी विजय पुत्र कैलाश दिनदहाड़े घंटा चोरी करके भाग रहे थे ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से 18 पीतल के घंटे बरामद कर संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया है।