खबर कानपुर नगर
मिशन शक्ति फेज-6 के दृष्टिगत नारी शक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत कानपुर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्रि के पावन पर्व पर नारी शक्ति के सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से महिला यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान में एनसीसी गर्ल्स विंग की छात्राएं भी सक्रिय सहभागिता कर रही हैं। उन्हें यातायात नियमों, संकेतों एवं सुरक्षित संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। यह पहल यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा और नारी शक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
कानपुर नगर – मिशन शक्ति फेज-6 के तहत नारी शक्ति को सलाम, यातायात की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ
नवरात्रि के पावन पर्व पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के दृष्टिगत नारी शक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा इस पावन पर्व पर नारी शक्ति के सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत महिला यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही हैं।
इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें एनसीसी गर्ल्स विंग की छात्राएं भी सक्रिय सहभागिता कर रही हैं। छात्राओं को चौराहों पर तैनात कर उन्हें यातायात नियमों, यातायात संकेतों एवं सुरक्षित यातायात संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। जिससे वे न सिर्फ यातायात व्यवस्था को समझ सकें बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।
कानपुर पुलिस की यह पहल यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं नारी शक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक और सराहनीय प्रयास है।
जिला क्राइम ब्यूरो दीपक तिवारी