तरंग गुप्ता, हरदोई
शाहाबाद/हरदोई।
नगर के बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक में आयोजित रामलीला कार्यक्रम का क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के सदस्यों सहित नगर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
रामलीला मंच पर उस समय विशेष आकर्षण देखने को मिला, जब क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह पवनपुत्र हनुमान का ध्वज हाथ में लिए नजर आए। उनकी यह तस्वीर धार्मिक आस्था और रामलीला के प्रति श्रद्धा का संदेश देती दिखाई दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।
बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की रामलीला नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति सम्मान और सहभागिता का संदेश भी मिलता है।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
तरंग गुप्ता जिला संवाददाता
ITN NATIONAL NEWS HARDOI