खुर्जा। स्थानीय रामलीला मेला प्रांगण में युवा ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित विशेष सेवा शिविर का समापन एक भव्य सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर सीकरी की पूर्व सांसद एवं हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय ने शिरकत की। कार्यक्रम ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक धरोहर और युवाओं की ऊर्जा का अनूठा संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा उपाध्याय के मेला प्रांगण में पहुंचते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। युवा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ‘खोटे’ और सचिव राजू ‘भागीरथ’ के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों व युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प-वर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान सनातन संस्कृति के प्रतीक ‘फरसा’ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य नागरिक सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने युवा ब्राह्मण समाज के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को दिशा देने और सनातन संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण की सच्ची कुंजी बताया। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—विशेषकर ‘एक मिनट प्रतियोगिता’—के विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और भव्य शील्ड प्रदान की गई: प्रथम पुरस्कार: ₹5,100 नकद, प्रमाण पत्र व शील्ड द्वितीय पुरस्कार: ₹3,100 नकद, प्रमाण पत्र व शील्ड तृतीय पुरस्कार: ₹2,100 नकद, प्रमाण पत्र व शील्ड इस सफल आयोजन में शिविर अध्यक्ष आदर्श शर्मा, सचिव आकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, संयोजक नवीन शर्मा ‘हेवर्ड’, जिला मंत्री ऋषभ शर्मा, सोम शर्मा, एडवोकेट हिमांशु विशिष्ट, प्रतीक शर्मा, रमाकांत शर्मा, कपिल तिवारी, एनके शर्मा, संजीव शर्मा (पत्रकार), सौरभ शर्मा, तरुण शर्मा, सचिन शर्मा ‘राधे’, शरद त्यागी, मुकेश शर्मा, नमन शर्मा, पुनीत शर्मा, चेतन विश्मिल, रौनक शर्मा, अजय शर्मा, अजय मोहन, नितिन शर्मा, जतिन, राजू त्यागी और जीतन सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने मुख्य अतिथि का आभार जताया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर सफल आयोजन की बधाई दी।
