*पथरिया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनःस्टापेज और पैसेंजर ट्रैन प्रारंभ की माँग ने पकड़ा जोर।* पथरिया/ कोरोनाकाल में 31 मार्च 2020 को सम्पूर्ण देश में ट्रेनों को बंद कर दिया गया था उसके करीब 6 महीने बाद कुछ ट्रेन स्पेशल बनकर चालू हुई पर जिनका समय दिन वही रहा सिर्फ स्पेशल जुड़ा उनके स्टापेज भी वही रहें जहां पहले रूकती थी बीना कटनी रेलखंड में सिर्फ पथरिया स्टेशन पर बंद हुआ
जब इसकी बात हुई तब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा यह कहा कि अभी स्पेशल बनकर चल रही है जैसे पुराने नंबर से चलेगी सभी स्टापेज होंगे लेकिन पुराने नंबर से चालू होने के बाद भी जिन 6 ट्रेन का स्टापेज पथरिया स्टेशन पर रहा उनको बंद कर दिया जो ट्रेन वर्षों से रुक रही थी विंध्याचल एक्सप्रेस,कामायनी एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस, इंटरसिटी आदि का ठहराव हुआ करता था वही इन्हीं सब एक्सप्रेस ट्रेनो का खुरई स्टेशन पर स्टॉपेज है यहां रेल एक मात्र साधन लंबे रूट का साधन था वह भी बंद हो गया जिससे आमजनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र में रोगियों के उपचार हेतु अधिक व्यय और समय के सड़कमार्ग के आवागमन करना पड़ रहा है।
साथ ही विद्यार्थियों और कर्मचारीयो को भी भारी असुविधा होती हैं। मात्र कुछ ही ट्रेनो का स्टॉपेज शेष रह गया है जिसमे कुछ साप्ताहिक व प्रतिदिन आती है पुर्व में डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया जी के अथक प्रयासों से यंहा तीन से चार ट्रेने पथरिया स्टेशन पर रुकने लगी थी वही वर्तमान में कोई जागरूक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने के लिए दिखाई नही पड़ता आदर्श स्टेशन कही जाने वाली पथरिया स्टेशन पर नगर व क्षेत्र की जनता द्वारा पुनः उक्त ट्रेनों का स्टॉपेज के लिए माँग की जा रही हैं।वही प्रारंभ होने वाली नई ट्रैन रीवा-उदयपुर का भी स्टापेज नही मिला पथरिया के लिए यदि जनता जाना चाहे तो दमोह के लिए भी शाम को ट्रैन नही है।आखिर कब तक जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश क्षेत्र की जनता झेले।