हादसा: खदान के पानी में डूबने से 4 बच्चो की मौत
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर
मंदसौर। मंदसौर के थाना वाई डी नगर के गांव मुंदड़ी में आज एक बड़ा दुखद हादसा हो गया जहा खदान में बारिश का पानी भरा था और उस पानी मै 6 बच्चे नहाने पहुचे थे जिसमे से 4 बच्चो की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार आज 6 बच्चे अपने घर से ट्यूशन जाने का कहकर निकले थे लेकिन ट्यूशन जाने की बजाए मुंदड़ी गांव के पास खदान में भरे पानी में नहाने चले गए जिसमें से चार बच्चे पानी में नहाने उतर गए और दो बच्चे जिन्हें तैरना नहीं आता था वह किनारे पर खड़े रहे। लेकिन पानी में नहाने उतरे बच्चे ज्यादा गहराई में चले गए जिसके कारण चारों बच्चे पानी में डूब गए और डूबने से उनकी मौत हो गई इसकी जानकारी जब गांव वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और पानी में डूबे चारों बच्चों की तलाश शुरू की, दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए। पानी मैं डूब कर मरने वालों में दीपक सिंघल 16 वर्ष, कुणाल कछावा 16 वर्ष, ध्रुव शर्मा 15 वर्ष, तरुण सिंह सोलंकी 15 वर्ष हैं।जिनके शव निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचा दिए गया है जिनका कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
वाय डी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदसौर के रहने वाले छह लडके घर से परिजनों को टियुशन पढ़ने जाने का कहा कर घर से निकले थे। सभी संजीत रोड़ के पास स्थित मूंदडी खदान पहुंचा गए।इनमें से चार लडके खदान में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। सभी गहरे पानी में चले गए।जहाँ वे डूब गए।दो लड़को को तैरना नहीं आता था,इसलिए वे किनारे पर खड़े रहे।