गोवंश तस्करी कंटेनर में भरे थे 60 गौवंश दम घुटने से 5 की मौत 5 गम्भीर
दमोहः जिले के झापन फॉरेस्ट बैरियर चैकिंग के दौरान शनिवार -रविवार की दरम्यानी रात्रि को एक डवल खंड कंटेनर पकड़ा गया हालांकि कंटेनर छोड़कर चालक परिचालक फरार हो गए है लेकिन गोवंश तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां फारेस्ट बैरियर में चैकिंग करते वक्त बीटगार्ड उमेश प्रजापति अन्य साथियों की मदद से एक कंटेनर को पकड़ा है जिसमें 60 मवेशी ढूंस ढूंस कर भरे गए थे। चैकिंग पोस्ट पर तैनात वनकर्मियों ने कंटेनर में क्या लोड है कहाँ ले जा रहे जैसे सवाल करते ही चालक परिचालक कंटेनर छोड़कर भाग खड़े हुए है जिसकी सूचना बीटगार्ड के द्वारा झापन रेंजर मोतीलाल तिवारी को दी गई और मौके पर पहुंचे रेंजर ने इमालिया पुलिस चौकी पुलिस को दी गई लेकिन इमालिया चौकी प्रभारी सिग्रामपुर में आयोजित हो रहे महामहिम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर होने की वजह से इमालिया चौकी से कुछ पुलिस स्टाफ को भेजा गया था लेकिन पुलिस स्टाफ के द्वारा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को कोई कार्रवाई करने या कंटेनर पकड़ने का कोई अधिकार नही,उल्टे फटकार लगा दी और वन विभाग के कार्य क्षेत्र का मामला ना होने के बाद भी कंटेनर पकड़ने पर नाराजगी जताते हुए गौवंश तस्करी के मामले में गम्भीरता नही दिखाई गई जिसकी सूचना तेंदूखेड़ा गौशाला के सदस्य राकेश जैन को झापन रेंजर के द्वारा दी गई जिसके वाद गौशाला सदस्य के द्वारा तेन्दूखेड़ा गौशाला अध्यक्ष संजय जैन पारसमणि को दी गई सूचना मिलते ही गौशाला के कर्मचारियों को साथ में लेकर 27 किलोमीटर की ड्राइव के वाद मौके पर झापन वैरियर पहुंचे गौवंस से भरा कंटेनर को रेंजर से अपने सुपर्द नामे पर लेकर ड्राईवर के द्वारा कंटेनर को तेन्दूखेड़ा गौशाला लेकर आए कंटेनर से मवेशियों को बाहर निकाला तो पता चला कि कंटेनर में 60 गौवंस भरे हुए थे जिसमें से 5 मवेशियों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।और 5 गम्भीर रूप से घयाल है जिनका उपचार चल रहा है कंटेनर में बेल बछड़े कुरुरता पूर्वक भरे हुए थे जो तेन्दूखेड़ा रहली से होते हुए जबलपुर जा रहे थे अभी कंटेनर से बाहर निकालकर गौवंस को रखा गया।
ब्यूरो चीफ- लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
