ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अजय देवगन की फिल्म से ये साउथ एक्ट्रेस करने जा रही बॉलीवुड डेब्यू, बनारस में शुरु की ‘भोला’ की शूटिंग

Ajay Devgan's film, shooting of 'Bhola'
```

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। भोला का टीजर आउट हो चुका है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। इस मच-अवेटेड फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो गई है। हाल ही में अजय का फिल्म के सेट के वीडियो सामने आया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था वहीं अब अजय स्टारर भोला से नया अपडेट सामने आया है। इन दिनों साउथ अभिनेत्रियों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड में भी साउथ एक्ट्रेसेस अपनी कामयाबी की कहानी लिख रही हैं। दमदार एक्टिंग और अपने अदाओं से इन हसीनाओं ने तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। इसी को देखते हुए अब एक बार साउथ एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। जी हां साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अब बॉलीवुड का रुख कर लिया है। वह अजय देवगन स्टारर भोला से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अमाला भोला में एक अहम रोल निभाती नजर आएंगी। फिलहाल अमाला उत्तर प्रदेश के बनारस में भोला की शूटिंग कर रही हैं जहां से उनकी एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अमाला के शूट की जो तस्वीर सामने आयी है, उसमें वो स्कूटी चलाती दिख रही हैं। सिर पर बैंगनी रंग का हेलमेट पहना हुआ है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमाला भोला में एक बनारसी लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिलहाल अमाला के किरदार से जुड़ी इतनी ही जानकारी सामने आई है क्योंकि मेकर्स अभी आमला के रोल को छुपाकर रखना चाहते हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अमाला पॉल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और डिमांडिग एक्ट्रेस हैं। तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में एक्ट्रेस ने खूब काम किया है। उन्होंने साउथ में नागा चौतन्यल, राम चरण, अल्लूी अर्जुन और किच्चा सुदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अमाला ने अपनी एक्टिंग के दम पर साउथ सिनेमा खास जगह बना ली है। सबसे खास बात ये है कि अजय देवगन ना सिर्फ फिल्म के लीड एक्टर है बल्कि वह खुद भोला का डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इससे पहले अजय तीन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके है और यह अजय के डायरेक्शन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी। भोला तमिल सुपरहिट कैथी की रीमेक है जिसे अभिषेक बच्चन और तब्बू अहम रोल में नजर आएंगे। भोला अगले साल 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, ये फिल्म 3डी में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *