संवाददाता अनिल दिनेशवर
एमसीआई बैतूल के डायरेक्टर डॉ.राजा धुर्वे ने आमला तहसील के ग्राम माथनी में आयोजित गोंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फिल्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवापीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान किया—-
बैतूल जिले की अग्रणी शिक्षण संस्थान मेडिटेक कैरियर इंस्टीट्यूट(एमसीआई) बैतूल के डायरेक्टर डॉ.राजा धुर्वे(एमबीबीएस) ने बैतूल जिले के आमला तहसील के ग्राम माथनी में आयोजित गोंडी लोकनृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फिल्मी डांस सांस्कृतिक ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर युवापीढ़ी को कहा कि किसी भी समाज का विकास केवल शिक्षा से हो सकता है,एवँ इसके साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र को भी विकसित करना पड़ेगा ताकि हमारी आर्थिक को भी सुधारा जा सकें,,
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मात्रशक्तियों एवं पितृशक्तियों को संकल्प लेना कि हम बच्चों को संविधान की जानकारी देंगे एवं उन्हें पढ़ाएंगे, ताकि आने वाले समय मे अपने हक अधिकारों को संरक्षित किया जा सकें एवं इसके साथ ही अपने बच्चों को शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें ताकि समाज मे अच्छे आइएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर ,वकील,पत्रकार और अच्छे जनप्रतिनिधियों को तैयार किया जा सकें——
विशेष अतिथि के रूप उपस्थित आमला सारणी क्षेत्र के युवासमाजसेवी एवं एडवोकेट आयुष्मान राकेश महाले जी ने भी युवापीढ़ी को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि एक तरफ युवाओं के बल पर ही देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। वहीं दूसरी तरफ युवा पीढ़ी में नशे की सेंध लगना परिवार, समाज और सरकार के लिए चिंता का विषय है। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ़्त से बचाना हम सभी का कर्तव्य है।
जब युवा शब्द का उच्चरण होता है तो स्वत: ऊर्जा भरी, प्रतिभा की धनी और चेहरा पर ओज वाली एक छाया मानस पटल पर कल्पित होने लगती है. युवा वर्ग यदि अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें तो उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य जरूर प्राप्त होता है चाहे वह खेल का मैदान हो या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालय में पढ़ने की चाहत. बस जरूरत है सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की, बिना रुके-बिना थके. सरकार की ओर से भी युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने की योजनाएं है और यह आवश्यक है कि युवाओं की इसकी सही जानकारी हो.
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिले ही नही अपितु मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सांस्कृतिक टीमें आयी थी जिन्होंने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर देश की संस्कृति एवं हमारे आदिवासी समाज की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया ,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यअतिथि के रूप में एमसीआई बैतूल के डायरेक्टर डॉ.राजा धुर्वे जी,विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट राकेश महाले जी,पारस मर्सकोले जी ,कमलेश उइके जी, प्रियांश कुमरे जी,श्री श्याम परते जी एवं संगीतकार बादल इरपाचे जी,राजेन्द्र इरपाचे जी,दिलप्रकाश जी,परस धुर्वे जी ,सम्मानीय उइके जी एवं समस्त ग्राम के लोग उपस्थित थे।