ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ग्रामीणों ने लगाए आरोप 2 माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिला राशन गल्ला, उचित मूल्य दुकान में लगी लोगों की भीड़

```

इंडियन टीवी न्यूज़ शहडोल संभाग से संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट

खबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से है जहां सरकार ग्रामीणों को हर सुविधा देने को लेकर चिंतित है यहां तक कि जिला का मुखिया का साफ कहना है कि अगर कोई भी गरीब की राशन गल्ला को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए इसके बावजूद भी कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही देखी जाती है|

ग्राम पंचायत कोलमी छोट शासकीय उचित मूल्य की दुकान लैंपस झींक बिजुरी कि कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, ग्रामीणों का आरोप 2 माह से नहीं मिला राशन गल्ला सूत्रों की माने तो ग्रामीणों का यह भी कहना है इसमें सेल्समैन की कोई गड़बड़ी नहीं है, आखिरकार कौन कर रहा है लापरवाही हर योजना का लाभ देने के लिए सरकार हर प्रयास संभव कर रही है ताकि लाभ मिल सके इसके बावजूद भी ग्रामीणों का कहना है 2 माह से राशन गला नहीं मिला दर-दर भटकने के लिए है मजबूर जबकि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ग्रामीण अंचलों को लेकर गांव गांव राशन वितरण के लिए हर एक प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत कोलमी छोट राशन कार्ड धारियों का कहना है 2 माह से हम लोग उचित मूल्य की दुकानों की चक्कर लगाते थक चुके हैं तो वही सेल्समैन का कहना है अभी गल्ला नहीं आया है मैं पर्ची निकाल दिया हूं जैसे ही गला आ जाता है वितरण कर दिया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *