उज्जैन
दिनांक :- 21/03/2021
जिला ब्यूरो चीफ विशाल जैन
मो,7828043129
स्लग:- जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नए 49 वैक्सीनशन सेंटर बनाये गए, अब स्वास्थ्य संस्थाओं सहित कुल 107 टीकाकरण केन्द्र, मंगल , शुक्र , रवि व शासकीय अवकाश को छोड़कर हो रहा है टीकाकरण
एंकर –
उज्जैन जिले में गत शनिवार से ग्रामीण क्षेत्र में 49 नए वैक्सीनशन सेंटर्स पर कोरोना वेक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है । पूर्व के 59 सेंटर्स सहित जिले में अब 107 टीकाकरण सेंटर हो गए है । बड़ी संख्या में वरिष्ठजन टीका लगवाने केंद्रों पर पँहुच रहे है । जिले में टीकाकरण सेंटर्स में मंगलवार, शुक्रवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित नए 49 टीकाकरण केंद्र
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 49 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं इनमें बड़नगर तहसील में ग्राम आमला, असावता , पलदुना ,खरसोद खुर्द ,चिरोला कला ,नवादा ,पीपलू , नरसिंगा घटिया तहसील में पलसोड़ा, धरेरी अंबो दिया व सोलन खाचरोद तहसील में बरखेडा जावरा , बटलावदी, बरखेड़ा मांडन , बेरछा , भैंसोला ,चिरोला ,घिनोदा केसरिया ,लेकोडा अंजना व पतलासी महिदपुर तहसील में निपानिया राजू ,डूंगर खेड़ा ,नारायणा ,शक्कर खेड़ी ,खेड़ा कासोन , घोंसला उज्जैन तहसील में पिपलोदा द्वारकाधीश ,बमोरा , तालोद , राधोपिपलिया , हरसोदन ,लेकोडा ,भैसोंदा , सुरजनवासा , तराना तहसील में डेलची , भडसिम्बा , दुबली ,कतवारिया ,खामली, दुधली , डाबड़ा राजपूत, गोदड़ी सुमराखेड़ा, कचनारिया , तराना शहर में पाटीदार अस्पताल टीकाकरण केंद्र बनाए गए है ।
जिले में निवासरत ऐसे वरिष्ठजन जिनका जन्म वर्ष 1961 में या इसके पूर्व हुआ है वे कोरोना वेक्सीन लगवाने के पात्र हैं। वे वेक्सीनेशन सेन्टर पर आधार कार्ड की या अन्य पहचान पत्र की फोटोकापी लेकर बिना किसी परेशानी के वेक्सीन लगवा सकते हैं। इसी तरह 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति भी वेक्सीनेशन करवा सकते हैं। बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को निर्धारित प्रारूप में मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड डॉक्टर (एमबीबीएस/एमडी/एमएस डॉक्टर) का प्रमाणीकरण साथ में ले जाना ।
किन बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष के व्यक्ति टीकाकरण करवा सकते हैं
45 वर्ष से 59 वर्ष आयु के व्यक्ति जो विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, को भी कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। गाईड लाइन के अनुसार कुल 20 प्रकार की बीमारियों को चिन्हित किया गया है। इसमें हृदय रोग जिनमें हार्ट फेलुअर के साथ पिछले एक वर्ष में अस्पताल में भर्ती होना, पोस्ट कार्डिएक ट्रांसप्लांट, लेफ्ट वेंट्रिकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन, कोरोनरी आर्टि डिजिस, हाईपर टेंशन व डायबिटिज, पल्मोनरी आर्टरी हाईपरटेंशन, मधुमेह पिछले 10 वर्षों से एवं उच्च रक्तचाप, किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट आदि गंभीर बीमारियां शामिल हैं, जिनके बारे में प्रमाण-पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया हुआ है। उक्त प्रमाण-पत्र पर मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड डॉक्टर द्वारा प्रमाणीकरण किये जाने पर वेक्सीनेशन किया जायेगा।
