ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

एनएसयूआई द्वारा जिले में फैली व्यापक शिक्षा अव्यवस्थाओं को लेकर किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

```

आगर मालवा-एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व विधायक प्रतिनिधि अंकुश भटनागर ने बताया मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में यदि सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वो छात्र वर्ग परेशान है आगर विधि कॉलेज में पिछले तीन वर्षों से बिना बजट के छात्रों से लाखों की फीस वसूल कर संचालित किया गया जिसका लोकार्पण वर्तमान भाजपा सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया था शासकीय कॉलेज की मान्यता नही होने के चलते आज छात्रों के तीन वर्ष पूर्ण होने पर डिग्री व सनद के लिए भटकना पड़ रहा है और इस वर्ष से सरकार ने नवीन प्रवेश लेने से भी बंद कर दिया जबकि प्रत्येक जिले में एक विधि कॉलेज होना अनिवार्य है उच्च शिक्षा मंत्री अपने ग्रह विभाग से मान्यता नही दे पा रहे है ऐसा भेदभाव आगर के साथ क्यों किया जा रहा है कॉलेज की मान्यता तत्काल दी जाने की मांग सहित विभिन्न छात्र हितेषी एवं आम लोगों के पक्ष की मांगो को लेकर चक्का जाम एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया किया गया।पुलिस प्रशासन ने चक्का जाम एवं घेराव कर रहे हैं एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर,जिला अध्यक्ष इमरान अली सहित 20 से अधिक कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ अंकुर जैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *