ब्यूरो चीफ कारण भास्कर
सकलडीहा। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को धानापुर तहसील बनाए जाने का विरोध करते हुए तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इनलोगों ने जमकर नरेबाजी की, अधिवक्ताओं का आरोप था कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए इस प्रकार का कुचक्र रचकर शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे है। चेताया कि ऐसा अगर हुआ तो सकलडीहा के अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं का कहना था कि सकलडीहा तहसील के बने तकरीबन 30 वर्ष हो चुके है।लेकिन यहा पर कई ऐसी सुविधाए है,जो अभी तक शुरू नहीं हो पायी है। इसी में एक मुंसफ कोर्ट भी है।इसके अलावा बीते कुछ वर्षो में जनपद में दो नई तहसीलें बनाई गई। परन्तु उनका अपना आज तक भवन नहीं है। उसी में अब कुछ लोग सकलडीहा तहसील को काटकर धानापुर तहसील बनाने की मांग कर रहे है। किंतु धानापुर क्षेत्र तहसील बनाने का कोई मानक पूरा नहीं कर रहा। फिर भी कुछ लोग व नेता निजी लाभ के चक्कर मे शासन को गलत