जनपद फतेहपुर न्यूज़।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट,राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
कृषि विकास योजना अंतर्गत शिवराजपुर में एक दिवसीय जैविक मेला का आयोजन
फतेहपुर।परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत विकासखंड मालवा के ग्राम शिवराजपुर में एक दिवसीय जैविक मेला का आयोजन उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि जय कुमार सिंह जैकी (राज्य मंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन उ0प्र0 शासन) मेले में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिन्दकी , सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी सुविधा के प्रतिनिधि रजत शर्मा एवं श्री राम सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी बिन्दकी, खंड विकास अधिकारी मलवा द्वारा मेले में प्रतिभाग किया गया । मेले में जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा अपने जैविक उत्पादों का स्टाल लगाया गया तथा उप संभागीय बिन्दकी के अंतर्गत जैविक खेती करने वाले समस्त चयनित कृषको द्वारा मेले में प्रतिभाग किया गया । मंत्री द्वारा जैविक खेती के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि ग्राम भारती भादरी में मिर्च की खेती अधिक क्षेत्रफल में की जा रही है जिससे देश के विभिन्न प्रदेशों में विक्रय किया जा रहा है साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा पीएम किसान योजना अंतर्गत जिनके द्वारा लगाए गए । तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा जो कार्य शेष बचे हैं उन्हें शीघ्र ही कराए जाने का आश्वासन दिया गया ।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिन्दकी द्वारा जैविक खेती में प्रयोग होने वाली जैविक कृषि निवेश किया गया यथा विवेरिया, दबेसियाना, ट्राइकोडरमा एवं नीम आयल की प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
उपजिलाधिकारी बिन्दकी द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया । तथा रमाकांत त्रिपाठी द्वारा ग्राम शिवराजपुर द्वारा मेले में अपने द्वारा विगत वर्षों से की जा रही है अभी खेती के बारे में एवं विभिन्न प्रकार के जैसे जीवामृत, जैविक कीटनाशक बनाने एवं उपयोग एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत से किसानों को जानकारी दी गई ।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में जैविक खेती में चयनित 170 क्लस्टरों का चयन किया गया है इसमें परंपरागत कृषि विकास योजना के 56 कलक्स्टर एवं नमामि गंगे योजना के 40 क्लस्टरों में कार्य कराया जा रहा है । सुविधाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से कृषकों को दिया जा रहा है तथा जैविक उत्पादों के विपणन हेतु जिला स्तरीय मंडियों एवं एपीडा द्वारा किया जाएगा । अंत में खंड विकास अधिकारी मलवा द्वारा आए हुए जनप्रतिनिधियों एवं समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई ।
