ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्राह्मण समाज का सम्मेलन हुआ आयोजित तुवन परिसर में आयोजित

```

ललितपुर ब्राह्मण समाज का सम्मेलन हुआ आयोजित
तुवन परिसर में आयोजित ब्राह्मण महा समागम समारोह में  पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सामाजिक एकता के साथ साथ अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए समाज के सभी लोगों से राष्ट्र की एकता में समर्पण भाव से कम करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि हम अपने धार्मिक ग्रंथ रामायण में बताए हुए मार्ग का अनुसरण करें तो ब्राह्मण समाज तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ हमारा देश भी विश्व गुरु बन जाएगा।
ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन तुवन सभागार में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी ग्रामों के विप्र बंधुओं ने भाग लिया । कार्यक्रम मैं , उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि तथा कमल किशोर कौशल किशोर अवस्थी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम  को चंद्रशेखर शुक्ला जिला अध्यक्ष बार एसोसिएशन झांसी सूर्यकांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री ,विनोद शुक्ला प्रांतीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण विकास परिषद, जय देव पुरोहित अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक झांसी ने संबोधित किया। उन्होंने ब्राह्मणों को समाज का पथ प्रदर्शक और राष्ट्र निर्माता बताया । आगे उन्होंने चाणक्य चंद्रगुप्त का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राह्मण यदि तय कर ले तो देश को विश्व की महाशक्ति बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती।  ब्राह्मणों की एकता पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें उप जातियों के बंधन में नहीं बंधना है ।ब्राह्मणों को एक साथ रह कर के समाज को संपूर्ण रुप से अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हमें अन्य समाज को भी रास्ता दिखाने का कार्य करना है जिस तरह से अतीत में ब्राह्मणों ने सर्व समाज को रास्ता दिखाने का कार्य किया है उसी दिशा में हम सभी लोगों को आगे बढ़ने की आवश्य�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *