ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सोनभद्र। जनपद स्तरीय लखपति दिदी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*

```

*जनपद स्तरीय लखपति दिदी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*
सोनभद्र ओबरा:- स्थानीय ओबरा कस्बा स्थित सामुदायिक प्रबन्धित प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में घोरावल व कर्मा ब्लॉक से आई 48 सी० आर० पी० दीदियो ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 3 करोड़ समूह सदस्यों की वार्षिक आय 1 लाख करने हेतु प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर आशुतोष त्रिपाठी द्वारा आजीविका के प्रकार आजीविका के घटक संसाधन और आय के स्रोत के विषय में जानकारी दी। आजीविका रजिस्टर में दीदियो को आय के साधन स्रोत व पूंजी विस्तार करना भी सिखाया गया। वहीं विभिन्न विभागों के अभिसरण के बारे में जानकारी दी गई साथ ही साथ R.F, CIF, CCL, VRF एवं आजीविका फंड के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर CLF अध्यक्ष पूनम देवी, नैफेड केके D.C.व घनश्याम,रजवंती, सरोज, नितिन, शैवुनीशा, पुष्पा देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *