राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ / फूलमाली समाज जिला राजगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित होटल संस्कृति पैलेस( पुरोहित पेट्रोल पंप के सामने) पर कल रविवार 31 मार्च 2024 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा प्रदेश स्तरीय भव्य युवक- युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुरे मध्य प्रदेश राजस्थान साथ में जिले के सभी अभिभावक को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है फूलमाली समाज राजगढ़ जिलाअध्यक्ष जगदीश पुष्पद ने बताया कि इसके पहले सम्मेलन का आयोजन स्थल फूलमाली समाज धर्मशाला राजगढ़ रखा गया था किन्तु समिति के निर्णय अनुसार स्थान परिवर्तन करते हुए अब यहाँ आयोजन होटल संस्कृति पैलेस बाईपास रोड पर आयोजित होगा सभी समाज बंधू होटल संस्कृति पैलेस में पधारें मीडिया प्रभारी सुरेश सुमन ब्यावरा ने बताया कि जिले में सभी समाज बंधुओं के सामूहिक सहयोग से प्रथम बार व्यापक स्तर पर पिछले 2 माह से परिचय सम्मलेन तैयारी की जा रही है जिला मुख्यालय राजगढ़ पर आयोजित होने वाले युवक युवती परिचय सम्मलेन में पुरे राजगढ़ जिले के साथ ही प्रदेश के इंदौर ,उज्जैन ,भोपाल, रतलाम, मंदसौर ,नीमच, गुना, अशोकनगर ,शिवपुरी, शाजापुर, देवास ,विदिशा, धार, सीहोर,सागर साहित पूरे मध्यप्रदेश के युवा -युवती शामिल होंगे साथ में राजस्थान के झालावाड़ कोटा बारा जिले के पंजीयन भी प्राप्त हुए हैं श्री रिपोर्टर सुनील सुमन ने बताया कि युवक युवती परिचय सम्मलेन में सभी समाजजन अपने युवक युवतियां के साथ समय पर उपस्थित होकर एक समय पर एक स्थान पर अपना भावी रिश्ता की तलाश सुगंधपूर्वक करें हम जिले एवं प्रदेश भर के समाज बंधुओं से युवक युवती परिचय सम्मलेन में शामिल होने की अपील करते हैं रिपोर्टर सुनील सुमन ने बताया की
साथ में परिचय सम्मलेन की एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें सभी युवक- युवतियां का बायोडाटा प्रकाशित किया जाएगा जिसका विमोचन परिचय सम्मलेन में विशेष अतिथियों द्वारा किया जाएगा।