ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग कच्चा मकान सहित दर्जनों बीघा गेहूं जलकर खाक

```

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग कच्चा मकान सहित दर्जनों बीघा गेहूं जलकर खाक

समाचार
ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांण्डेय सोनभद्र

रामगढ सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेवा में दोपहर लगभग 2:00 बजे में कुछ किसानों द्वारा अपने खेत के गेहूं के अवशेष डंठल को किसानों द्वारा अपने-अपने खेत में जलाया जा रहा था जलाते समय हवा के चलने से आग फैल जाने के कारण मोतीलाल पुत्र बनारसी, मथुरा पुत्र काशीनाथ, अनिल पुत्र गोपाल, राधे श्याम पुत्र मुरारी सभी निवासी गण ग्राम महेवा के बने कच्चा खप्रैल की मकान में आग लग जाने सें सारे घर के रखे गृहस्थी का सामान जल गयी साथ ही पवन कुमार शुक्ला पुत्र बकेटेश्वर की कटा गेहूं का फसल तीन बीघा, सुरेश पुत्र बसंतू का एक बीघा ,रमाशंकर पुत्र बुधीराम का 10 विश्वा का गेहूं जो कटाई के लिए काटकर रखा गया था सभी का जल गया गोपाल पुत्र बुधीराम की एक बछिया आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस जांच पड़ताल कर मौके का मुआयना कर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचित करते हुए मौके पर बुलाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचकर आग को नियंत्रण कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *