श्योपुर, मध्य प्रदेश
संवाददाता, जमुना प्रसाद उपाध्याय
पानी से परेशान वार्डवासियों ने नगर परिषद में किया हंगामा ओर मुख्य गेट पर लगाया ताला, एसडीएम के आश्वासन पर मानें
विजयपुर(श्योपुर)
नगर परिषद विजयपुर के वार्ड नंबर 03 के वार्डवासियों को करीवन 7-8 दिन से पानी नहीं मिलने पर नाराज होकर नगर परिषद का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उस समय उनकी समस्या सुनने के लिए कोई अधिकारी कर्मचारी तैयार नही हुआ, जिसमें वाद नाराज वार्डवासी ने मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया और वही
बैठ गये, हालांकि बाद में एसडीएम बीएस श्रीवास्वत के आश्वासन पर नगर परिषद का ताला खोला। एसडीएम ने वार्डवासियों की समस्या का शीघ्र निदान करने के निर्देश सीएमओ को दिया। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह और ऑसीयर केदार जाटव ने एसडीएम के निर्देश पर पानी की समस्या जल्दी ही समाप्त करने का आश्वासन वार्डवासियों को दिया है। आपको बता दे विजयपुर नगर परिषद के वार्ड 03 के एक सेकडा से अधिकारी महिला पुरूषों ने नगर परिषद में जमकर कर हंगामा किया है। उस समय उनकी समस्या सुनने के लिए कोई अधिकारी कर्मचारी तैयार नही हुआ तब जाकर वार्डवासियों ने नगर परिषद मैन गेट ताला लगाकर करीवन एक घण्टे तक वाहर हंगामा करते रहे, जिसके बाद एसडीएम विजयपुर मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी और समस्या का जल्दी निराकरण करने आश्वासन वार्डवासियों को दिया जिसके बाद नगर परिषद ताला खोला
श्योपुर, से जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट