राजपुरा में हुआ विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन
पत्रकार /सुशील कुमार सिंधी
राजपुरा 12 जून
संत निरंकारी मंडल की ब्रांच राजपुरा द्वार ब्रांच के संयोजक व जोनल इंचार्ज पटियाला श्री राधे शाम के नेतृत्व में राजपुरा के नए भवन के निर्माण के लिए पटियाला रोड खरीदी गई जमीन पर निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी का मानव परिवार को मानव एकता का संदेश देने के लिए विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी का पावन आशीर्वाद एवं मानव एकता का संदेश देने के लिए विशेष तौर भाई साहब एच एस चावला जी (मेंबर इंचार्ज प्रचार प्रसार पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, जे एंड के एवं यूके)द्वारा शिरकत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें वैर, नफरत , ईर्ष्या से दूर रहकर सबके साथ प्यार करते हुए निरंकार ईश्वर की बंदगी करनी चाहिए।इस संत समागम में सहयोग देने के लिए जोर्नल इंचार्ज पटियाला श्री राधेश्याम ने नगर काउंसल राजपुरा, सिविल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन समेत औरो का धन्यवाद किया। इस संत समागम में राजपुरा के विधायक मैडम नीना मित्तल के पति श्री अजय मित्तल, पूर्व विधायक राजपुरा स हरदयाल सिंह कंबोज ,राजपुरा नगर काउंसिल के अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ,पटेल मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष रमन जैन कॉन्सलर जगनंदन गुप्ता तथा हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों से आए निरंकारी श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।