ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

IPL के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL:मुंबई की वकील ने BCCI से 1 हजार करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा, कहा- इस पैसे से मेडिकल इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे

```

IPL के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL:मुंबई की वकील ने BCCI से 1 हजार करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा, कहा- इस पैसे से मेडिकल इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 14वां सीजन रद्द कर दिया गया है। इस बीच, मुंबई की एक वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें BCCI से 1000 करोड़ रुपए का हर्जाना देने की मांग की गई है। पिटीशनर ने कहा है कि वे इस पैसे से मेडिकल सपोर्ट सिस्टम खरीदने और ऑक्सीजन सप्लाई इक्विपमेंट खरीदेंगी। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस गिरीश कुलकर्णी की बेंच इस याचिका पर गुरुवार यानी 6 मई को सुनवाई करेगी।
हालांकि, मंगलवार को जिस वक्त यह याचिका दायर की गई, उसके कुछ देर बाद IPL को सस्पेंड कर दिया गया। इस बारे में पूरी खबर आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
IPL के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL:मुंबई की वकील ने BCCI से मांगा 1 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना मांगा, क्रिकेट लीग रद्द करने की मांग
याचिकाकर्ता की मांग
मुंबई की वकील वंदना शाह ने यह याचिका दायर की है। वंदना के मुताबिक, वे खुद क्रिकेट फैन हैं, लेकिन मौजूदा हालात में खेल से ज्यादा जीवन महत्वपूर्ण है। उन्होंने याचिका में ये मुद्दे उठाए हैं।

IPL में दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सारे मैच मुंबई के वानखेड़े व नवी मुंबई के डी वाई पाटील स्टेडियम में शिफ्ट किए गए।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य रहा है। ऐसे में यहां IPL का आयोजन उचित नहीं होगा।

BCCI को अपने व्यवहार के लिए सभी भारतीयों से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

BCCI से शवदाहगृह को भी व्यवस्थित करने को कहा जाए, क्योंकि इन दिनों यह भी शवों से भरा पड़ा है।

याचिका में आम जनता के लिए BCCI की जवाबदेही भी तय करने की बात कही गई है।

इसके अलावा IPL के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों का इस्तेमाल कोरोना के नियंत्रण के लिए किया जाना चाहिए।

BCCI ने कहा- हम अन्य लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते
BCCI ने IPL स्थगित करने के बाद एक बयान में कहा- हम खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दूसरे सहयोगियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। इसलिए सभी स्टेकहोल्डर्स का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बयान में यह भी कहा कि IPL 2021 के जरिए BCCI ने सकारात्मकता और खुशी लाने की कोशिश की थी।

Bureau Chief
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *