_*चौथा स्तंभ कहलाना वाले पत्रकार पर हुआ झूठा मुकदमा, कहाँ है खुद को पत्रकारों का मसीहा बताने वाले संघठन*_
_*-झूठ – शिकायत मे दर्शाया गया 16-07-2024 समय 6 बजे गाड़ो के चौक पर आये थे इमरान अन्सारी*_
_*-सत्यता – इमरान अन्सारी नें बताया कि 16-07-2024 को समय 6 बजे मैं अन्सारी रोड पर था नाकि गाड़ो के चौक पर*_
*सहारनपुर।* पूर्व मे चली खबर जोकि अवैध सट्टे कारोबारीयों का भांडा फोड़ कर रही थी जिनकी पौल खोलने का कम कर रही थी वही लोगों नें फ़र्ज़ी मुकदमा लिखाते हुऐ अपनी गुंडागर्दी व दबंगई साबित करदी है। बता दे कि पूर्व मे चली खबर से अवैध सट्टे कारोबारी आग बबूला हो गए और कुछ दिन पहले सिविल कोर्ट मे आमिर बंजारा, सादा, अब्दुल रहमान उर्फ़ पप्पू पुत्र मो इनाम नें धमकी देते हुऐ कहाँ था कि तुझे कत्ल करके गायब करवा देंगे हमारे लिंक बहुत है इसके साथ झूठे मुक़दमे मे फंसा कर जेल भी भिजवा सकते है। जानकारी के लिए बता दे कि 29-07-2024 को दी गई शिकायत में दर्शाई गई दिनांक 16-07-2024 समय 6 बजे गाडो का चौक आया और पैसों कि मांग कि लेकिन बड़ी विचित्र बात है एक इंसान एक समय मे दो जगह कैसे हो सकता है, इमरान अन्सारी नें बताया कि दिनांक 16-07-2024 मा• न्यायलय से 4:40 बजे निकले सिसिटीवी मे साफ देखा जा सकता है तथा 5:50 पर घंटा घर पंहुचा यहां भी सिसिटीवी मे देखा जा सकता है तथा जिसके बाद 6 बजे अन्सारी रोड पर सिसिटीवी कैमरो नें साफ देखा जा सकता है और तमाम सिसिटीवी फूटेज़ मेरे पास साक्ष्य के रूप मौजूद है। उन्होंने बताया कि कार्यालय मे पहुँचने के बाद कुछ देर रुके जिसके बाद 6:21 बजे निवास पहुंचे और उसके बाद घर रहे जिसकी फूटेज़ साक्ष्य के रूप मे सुरक्षित है। इमरान अन्सारी का कहना है कि चौथा स्तंभ कहलाना वाला पत्रकार पर आए दिन झूठे मुक़दमे तथा जानलेवा हमले कर लगातार पत्रकारों कि छवि धूमिल कर रहे है वही अगर हम इस मुक़दमे कि बात करें तों दिखाई गई 6 बजे कि घटना के समय उस वक़्त इमरान अन्सारी गाड़ो के चौक पर नहीं थे वो अन्सारी रोड निकट जामा मस्जिद पर थे इससे साफ प्रतीत होता है कि मुकदमा फ़र्ज़ी है व निराधार है जोकि रंज़ीशन तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है
इन दबंगो द्वारा एक महिला से साठगाठ करके एक और फ़र्ज़ी मुकदमा लिखवाने कि फिराक मे है। सूत्र बताते है कि इनकी गलत महिलाओं से संबंध है और यह दबंग लोग इसी तरह से लोगों पर फ़र्ज़ी मुक़दमा करते है और प्रताड़ित करते है। इमरान अन्सारी नें इसपर कहाँ कि डीएम व एसएसपी महोदय मुझे उपरोक्त लोगों से जान माल का खतरा है किसी भी समय मेरे साथ अनहोनी हो सकती है इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।
*रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर