पूरे शरीर की जांचों के शिविर में उमड़ी भीड़, बुधवार गुरुवार अंतिम दिन
दौसा। इंडियन टीवी न्यूज (दीपक शर्मा बामनवास)जिला मुख्यालय नई मंडी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के सामने सत्संग हॉल में भारत विकास परिषद दौसा के तत्वावधान में विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा 7 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रथम 4 दिन में अपने पूरे शरीर की जांचों हेतु उत्साहित नगरवासियों की उमड़ी भीड़ को देखकर पदाधिकारी अंतिम 2 दिन की व्यस्थाओ के प्रबन्धन में लग गए है। गौरतलब है कि पहली बार आयोजित हो रहे इस शिविर की चर्चाएं शहर भर में है, वहीं बुधवार व गुरुवार को अंतिम दिन होने से खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस मौके पर भारत विकास परिषद दौसा के अध्यक्ष के अध्यक्ष संजय पिलवा के अनुसार पदाधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हे। शाखा के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर आमजन की जागरूकता बारिश के बावजूद भी उन्हें सुबह सुबह शिविर स्थल तक आने हेतु विवश कर रही है वंही जाँच टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल तक आने में असमर्थ वरिष्ठ जनों का जाँच हेतु सेम्पल घर जाकर लेना इस शिविर की सुविधाओं में चार चाँद लगा रहा है । चिकित्सा एव स्वास्थ्य प्रकल्प प्रभारी अजय खंडेलवाल व शिवचरण सौखिया के अनुसार बुधवार व गुरुवार के दिन शिविर में जाँचो हेतु अंतिम 2 दिन का अवसर है। जाँच करवाने वाले व्यक्ति को भूखे पेट आना अनिवार्य रहेगा। शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजा जा रहा है अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया जा रहा है। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है। कोषाध्यक्ष श्याम भेडोली ने बताया की सर्व समाज हेतु आयोजित किए जा रहे इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ दौसा थीम होने के साथ ही सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी है, समस्त सदस्यो ने अधिकाधिक संख्या में पधारकर जनसमूह को लाभ लेने की अपील की, शिविर से संबंधित जानकारी हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 7073777740,7073777790 24 घंटे चालू रखे गए है।