मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रगौली ग्राम पंचायत के बघंडा गांव का है। जहा की रहने वाली किशोरी सियाबाई पुत्री कमलेश कुमार उम्र करीब 16 वर्ष, यह आज सोमवार को अपने घर पर गैलन में रखें चावल को निकालने के लिए गई थी। तभी चावल निकलते समय हाथ में जहरीले सर्प ने काट लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी है तुरंत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट