नरेश सोनी इन्डियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग
हजारीबाग : हजारीबाग जिला के दारू प्रखंड अंतर्गत पुनाई पंचायत के पुनाई टांड़ गांव निवासी विनोद यादव पिता स्वर्गीय कैला यादव के पास रहने के लिए घर नहीं है। उनके दिवंगत पिता को करीब पंद्रह वर्ष पूर्व इंदिरा आवास मिला था जिसमें दो कमरे है, लेकिन चार भाई होने के कारण दो भाइयों को दो कमरे आवंटित कर दिया गया। छोटे बेटे ने कर्ज लेकर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपना घर बनाया। एक बेटा (विनोद यादव) बच गया जो अब घर की तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन ऐसे लोगों के लिए न तो पीएम आवास है और न ही अबुआ आवास है। हां, बबुआ लोग जिनके पास घर, धन, दोलत जैसी सारी सुविधाएं हैं, ऐसे लोगों के लिए सभी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं और ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहला सूची में ही मिला जाता है। गांव व पंचायत के लगभग सभी लोगों को यह सारी जानकारी है, फिर भी विनोद यादव पीएम आवास, अबुआ आवास जैसी योजनाओं से वंचित हैं, जो काफी दुखद है। पुनाई पंचायत के जनप्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह विनोद यादव पिता कैला यादव व ग्रामीणोंं ने अबुआ आवास आवंटन कराने की आवाज लगाई है ।