ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, झारखंड, बंगाल, ओडिशा को होगा फायदा

```

कौशिक नाग-कोलकाता दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, झारखंड, बंगाल, ओडिशा को होगा फायदा रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को लेकर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. इसके तहत 06089/06090 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 4 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 06090 संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल संतरागाछी से पांच सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11:40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का बालेश्वर और खड़गपुर में ठहराव होगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 01107 एलटीटी मुंबई-संतरागाछी स्पेशल 29 अक्तूबर और 5 नवंबर को एलटीटी मुंबई से रात 8:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01108 संतरागाछी-एलटीटी मुंबई स्पेशल 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को संतरागाछी से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:45 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी. विशेष ट्रेनें झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रुकेंगी. पश्चिम मध्य रेलवे में विकास कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 18 और 25 सितंबर को रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 19 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *