ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फिर लहूलुहान हुई बुडवा की धरती

```

फिर लहूलुहान हुई बुडवा की धरती,
पुलिस प्रशासन की भूमिका पर उठाए जा रहे सवाल ?
————————————
चार दिन बाद भी बदमाशो को नही ढूढ पाई
देवलोद की पुलिस।

( विनोद तिवारी पत्रकार)

लोकेशन ब्यौहारी

एक साल के अंन्दर पटवारी प्रसन्न सिह ऐयसआई महेन्द्र सिह बागरी सहित लगभग आधा दर्जन लोगो की रेत कारोबार के चलते जान चली गई कुछ रेत के वाहनो से एक्सीडेंट के शिकार हो गए । लेकिन कारगर कार्यवाई है कि नही हो रही कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के कुछ पत्रकारो ने भरी बरसात मे बुडवा क्षेत्र के जनकपुर बैरिहाई झिरिया सुखाड और कुम्हिया का दौरा किया
था जहा आई नदी मे मजदूरो को घुसेडकर
कारोबारी रेत का उत्खनन परिवहन कर रहे थे मौके से देवलोंद टी आई दाहिया सहित वरिष्ट अधिकारियो को फोन कर सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके से पहुचने की जहमत नही उठाई खबर छपने के बाद हडकंम्प मचा लेकिन संग्यान नही लिया गया जिससे फिर एक बार बुडवा की धरती आदमी के खून से लहूलुहान हो गई सवाल ऐ उठता है कि आखिरकार कब तक लोगो की जान ली जाऐगी और कितने लोगो को जान देनी पडेगी आखिरकार हमारा पुलिश प्रशासन क्यो नही जाग रहा है और क्यो कारगर कार्यवाई नही हो रही है यह बडा सवाल है ? क्षेत्र की जनता अब सीबीआई जाच की माग क्यो कर रही है! बीते दिनो
देवलोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुखाड मे गुरूवार की रात रेत का अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन करने वाले बदमाश के गिरोह ने खूनी खेल खेला हथियार बंन्द बदमाशो ने रेत की अवैध निकासी की जाच के लिए बने शासन द्वारा चिन्हित सहकार ग्लोबल के नाके पर तैनात कर्मचारियो को रक्त रंजित कर दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक बदमाश लाठी डंडा और बन्दूक सहित अन्य हथियार से लेस हो कर पहुचे थे घटना रात 11:30 के आसपास की बताई जा रही है । शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध कायम कर बदमासो की तलाश की और दो लोगो को गिरप्तार किया गया है शुक्रवार की शाम गिरप्तार बदमाशो को हथकडी लगाकर बाजार मे निकाला गया । सहकार ग्लोबल कंम्पनी के कारिन्दे वा फरियादी जितेन्द्र सिह राजावत पिता बुद्धू सिह निवासी दुर्गा नगर भिण्ड को घटना के बाद मेडिकल कालेज शहडोल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है पीडित ने बताया कि 11:30 के आसपास अपने चार सहकर्मियो के साथ नाके पर थे इसी दौरान अवैध रेत से लदा वाहन निकला,जिसे रोकने पर बदमाशो ने बहस शुरू कर दी थोडी ही देर मे चार वाहनो मे वे बडी संख्या मे पहुच गए उनके हाथ मे लाठी डण्डा बन्दूक सहित अन्य घातक वा धारदार हथियार थे,हम पाचो के साथ गंम्भीर रूप से मारपीट की गई ! घटना के बाद पीडितो को पुलिस ने मेडिकल कालेज शहडोल मे भर्ती कराया और बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है देवलोद थाना के प्रभारी डी के दाहिया ने बताया कि देर रात ही जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर बल मौके पर पहुच गया था दर्जन भर आरोपियो के साथ कुल 25 पर बी यन यस की धारा 296,115,(2)351(3)191(1)(2)(3)324(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और शेष आरोपियो की तलाश की जा रही है ।आरोपियो पर बलवा करने के साथ ही सम्पत्ति को नुकशान पहुचाने का मामला दर्ज है । समाचार लिखे जाने तक घटना के चार दिन बाद भी देवलोद पुलिस घटना को अंन्जाम देने वाले बदमाशो को नही पकड पाई है। आशंका ब्यक्त की जा रही है कि हथियार बंन्द बदमाश किसी को भी अपना शिकार बना सकते है आज भी पुलिस सुखाड के आसपास के गावो मे भ्रमण कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रेत कारोबार अभी भी अन्य गावो मे हो रहा है आऐ दिन किसी ना किसी गाव मे रेत कारोबार को लेकर मारपीट लडाई झगडे और बडे बडे काण्ड हो चुके है तथा हो रहे है लेकिन प्रशासन इससे सबक नही ले रहा है ।

इन्होने कहा
एक प्रश्न के उत्तर मे टी आई डी के दाहिया ने बताया कि अभी हम लोग क्षेत्र मे ही है बदमासो की पतासाजी की जा रही है अभी सिर्फ शुरू दिन दो ही मिले थे अभी तक बाकी नही मिल रहे है ।
(टीआई डी के दाहिया देवलोद )

यसडीओपी साहब को उनके फोन पर संम्पर्क किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *