नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
विधायक अंबा प्रसाद ने तलसवार में 2.65 करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास।
हजारीबाग:बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार में सोमवार को देर शाम को बड़कागांव के लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद ने 2.65 करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक अंबा प्रसाद तथा तलसवार पंचायत मुखिया गीता देवी ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।बता दें तलसवार में बीस वर्ष पुराने सडक को ग्रामीणों के मांग को देखते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने पीसीसी सड़क निर्माण तलसवार मुख्य पथ से लेकर तलसवार उपरैली तालाब(2.400 किमी ) तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से होना है।इस सड़क कार्य का स्वीकृति मिल जाने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। वहीं विधायक ने कहा कि संवेदक सड़क निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें तथा जनता के भलाई में ही हमारी खुशी है।इससे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर तथा जय-जयकारे नारों के स्वागत किया गया।
पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया गीता देवी,कांग्रेस तलसवार पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो,उप मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र साव, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो,नरेश साव, देवनारायण साव,बिमल करमाली, सुरेंद्र दास, बालेश्वर मेहता, जितेंद्र कुमार साव,सोहर साव, आनंद प्रसाद कुशवाहा, कमलेश गुप्ता उर्फ विशाल,गणेश महतो,कृपाल महतो, प्रभु साव, कैलाश राणा, जितेंद्र कुमार महतो, राजू कु साव, रामदेव राम, बिहारी प्रसाद,अफिंता देवी,पुनम देवी, रीना देवी इत्यादि दर्जनों महिला-पुरुष इत्यादि लोगों उपस्थित थें।