नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग।
गौतम कुमार ने इचाक थाना प्रभारी को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया
हज़ारीबाग : जिला समाहरणालय में जन शिकायत कोषांग का केंद्र का आयोजन पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।जिसमें पुरे हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखंड के थाना प्रभारी विभीन्न जनसमस्या को सात दिन के अंदर निवारण के लिए स्टॉल लगाया गया।बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जेबीकेसस के क्रांतिकारी युवा नेता गौतम कुमार ने इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार के समक्ष इचाक व बरकट्ठा क्षेत्र में नेशनल हाइवे में हो रहे दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किये।गौतम कुमार ने NH बरकट्ठा व इचाक में सभी टर्निंग पॉइंट में स्पीड ब्रेकर लगाने का मांग किये।साथ ही सिचाई हेतु इचाक के विभिन्न क्षेत्रों में पोल, तार व 100 ट्रांसफर्मर लगवाने की मांग किये।इचाक क्षेत्र में ड्रग्स के चपेट में आ रहे युवाओ को नशाखोरी खत्म करने के लिए मुहिम चलाने के साथ साथ धर्मांतरण पर आवश्यक कदम उठाने की मांग किये ।इस पर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उपयुक्त समस्या का समाधान सात दिन के पुलिस अधीक्षक के निगरानी में पहल करने के बात कहे।