बिना मास्क साथियों के साथ कार में घूमना महंगा पड़ा ठेकेदार को
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए संपूर्ण जिले में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु आदेशित किया गया है। लॉक डाउन का बहुत ही सही क्रियान्वयन कैमोर पुलिस द्वारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कराया गया है , जहां दिन में भी हमेशा सन्नाटा छाया रहता है और बहुत ही कम ऐसे अवसर मिले जब दुकानें खुली हो । इसी तारतम्य मे कैमोर में शुक्रवार को अमरियापार स्टेट बैंक एटीएम के पास आई – 10 कार से बिना मास्क लगाए साथियों के साथ घूम रहे ठेकेदार निवासी नागपुर हॉल कैमोर हाउस को उस समय महंगा पड़ गया जब लॉक डाउन का पालन कराने चेकिंग कर रहे कि कैमोर अरविंद जैन और प्रभारी सीएमओ पृथ्वीराज सिंह ने कार को रोककर ना केवल ₹2000 का जुर्माना किया , साथ ही धारा 188 भारतीय दंड विधान के तहत प्रथम सूचना पत्र भी दर्ज की है।
