मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाया जा रहा “” दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र कटनी में 1लाख पैकेट आज दिनांक तक वितरित किया जा चुका
कटनी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाया जा रहा है दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र कटनी में नगर निगम के द्वारा चल रहा है जिसमें ज्योति शिक्षा समिति सतना के संचालक ठेकेदार दीपक मिश्रा के द्वारा वितरण ₹10 प्रति पैकेट गरीब मजदूरों को निम्न वर्ग के लोगों को दे रहे हैं इसके अलावा इस कोरोना महामारी के चलते नगर निगम शासकीय अस्पताल कटनी अलावा बस स्टैंड कटनी में भी केंद्र के द्वारा ₹10 पैकेट वितरित किया जा रहा बताया जाता है कि कटनी में पिछले 2 सालों से यह संस्था कार्य कर रही है जो 26 फरवरी 2021 को पुराना बस स्टैंड कटनी में 99 नवीन और शुद्धढी कृत रसोई केंद्र लोकार्पण किया गया और ₹10/- थाली भोजन दिया जा रहा है .यह मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाया जा रहा है ,ताकि गरीबों को भरपेट भोजन प्राप्त हो सके, कोई भी भूखा ना रहे ,”शासन का नारा है जरूरत मंद की थाली नहीं रहेगी खाली ” कटनी में मैनेजर पूनम मिश्रा से जानकारी में बताया. कि इस समिति के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र से अभी तक कोरोना महामारी और लॉकडाउन के के चलते 1लाख पैकेट का वितरण अभी तक किया जा चुका है। और हमारी समिति सेवा के लिए तत्पर है। और भोजन का यह सिलसिला चलता रहेगा, ताकि कोई भी गरीब भूखा ना रहे।
ब्यूरो चीफ=राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
