वाराणसी न्यूज़ : प्रयागराज के युवक का रामनगर में मिला शव, आधार कार्ड से हुई पहचान; खुदकुशी की आशंका
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली लाश मिलने की सूचना मिलते ही रामनगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर के सामने गंगा नदी में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के पैंट में मिले आधार कार्ड ने युवक की पहचान सचिन पाल (30) निवासी कृष्णा नगर कीटगंज प्रयागराज के रुप में हुई।पुलिस परिजनों को सूचित करने के साथ ही अगली कार्रवाई में जुटी। परिजनों का कहना है कि युवक चार दिन पूर्व घर से निकला था। शव को देखने से आशंका जताई जा रही हैं कि युवक गंगा नदी में छलांग लगा कर खुदकुशी किया है।