रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान ।अलवर शहर के स्किम 08 गांधी नगर कॉलोनी में रातों रात बना घटिया रोंड लोगो मे रोष ,सामग्री की गुणवत्ता भी खराब बताई ,अधिकारियों व पार्षद को की शिकायत ,सड़क बनाने में भी भेदभाव का आरोप
जानकारी के अनुसार स्किम 08 गांधी नगर कॉलोनी में 8 साल बाद रोड का निर्माण जारी किया गया था लेकिन कुछ दूरी तक दिन में निर्माण किया गया उसके बाद काम को रोक दिया गया जब सभी लोग कल देर रात तक सो गये थे उसके बाद बाकी के सड़क का निर्माण जारी किया गया सुबह उठकर लोगो ने देखा कि उनके घर के सामने अच्छा रोड बन गया लेकिन जब नजदीक जाकर देखा गया तो पता लगा कि रॉड में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता व ऊँचाई को लेके निर्देशो का कोई ध्यान रखा नही गया कहि पर आधा इंची माल डला हुआ है कहि 1 इंची
यहाँ तक वहाँ उपस्थित महिला देवा शर्मा ने बताया कि इस रोड का निर्माण करीब 8 साल से ज्यादा समय के बाद किया जा रहा है रॉड को जैन बीएड आदिनाथ कॉलेज तक रॉड का अछे से निर्माण किया गया लेकिन जैसे जैसे आगे भड़ते आये तो सड़क का ढलान भी सही नही बनाया और वही माल सिर्फ नाम मात्र का लगाया है सड़क के दोनों तरफ का हिस्सा भी कम रखा गया है पुरानी सड़क काफी छोड़ी थी और अब पुरानी सड़क पर ही नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है जहाँ अगर कोई अपने हाथों से सड़क को उखाड़ना चाहे तो उखाड़ भी सकता है बाद करे तो माल आधा इंची तक डाल रखा है ऐसे में UIT दुवारा स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव और दोखा किया गया है जिसकी जांच की जाये और इस रोड का दुबारा से अछे से निर्माण किया जाये ताकि सड़क काफी वर्षो तक चल सके जैसा निर्माण अब किया गया है उससे पता लगता है कि आने वाले 2 महीनों में यह सड़क फिर से जर्जर हो जाएगी ।
वही पुरुष ने बताया कि काफी वर्षो बाद बनी सड़क को अब आराम से हाथों से उखाड़ सकते है क्योंकि न इसमे क्वालटी न मात्रा का ध्यान रखा गया रात को मना भी किया था कि निर्माण मत करना लेकिन फिर भी रातों रात खानापूर्ति कर दी गयी सुबह जब उठकर देखा तो पता लगा कि सड़क का निर्माण बेहद घटिया किया गया है और वही सकड़ की चौड़ाई को कम करने का भी आरोप लगाया गया है बताया कि पहले सड़क काफी चौड़ी थी लेकिन अब नई सड़क को काफी छोटा किया जा रहा है वही पुरानी सड़क पर ही नई बनाई जा रही है ।