अबकी बार दौड़ेगा EXIT POLL या होगा हरियाणा वाला हाल महाराष्ट्र में बनेगी किसकी सरकार :-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल कुछ ही देर में आने वाला है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल चारों खाने चित हो गए। तमाम सर्वेक्षण एजेंसियों का अनुमान चुनाव नतीजों में ध्वस्त हो गया। हरियाणा के जुड़े एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की 10 साल बाद बड़ी जीत के साथ वापसी के अनुमान लगाए गए थे। अधिकतर एजेंसियों ने कांग्रेस को 90 में औसतन 60-65 सीटें दी थी, जबकि बीजेपी को 25-28 सीटों पर समेट दिया था। चुनाव परिणाम उलट रहे। बीजेपी 48 सीटों पे चुनाव जीतकर एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल की धज्जियां उड़ा दीं। कांग्रेस को अनुमानों के विपरीत सिर्फ 37 सीटें मिली। इसके बाद से ही एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए।पांच साल पहले महाराष्ट्र चुनाव में भी एग्जिट पोल ज्यादा कमाल नहीं कर पाए थे। एक-दो सर्वे एजेंसियों को छोड़कर lअधिकतर सर्वेक्षणों में बीजेपी -शिवसेना को भारी बहुमत की भविष्यवाणी की गई थी, जो नतीजों में गलत साबित हुई। हालांकि 2019 के तमाम सर्वे में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया था, जो सही साबित हुआ, मगर सीटों का अनुमान गलत निकला। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, तब पता चलेगा कि एग्जिट पोल के नतीजे जनता के फैसले के कितने करीब,पिछले चुनाव में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन था। बीजेपी 164 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। एनसीपी और कांग्रेस ने भी 125-125 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव परिणाम में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली थीं जबकि एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने 98 सीटों पर जीत हासिल की थी। 13 सीटें निर्दलीय के खाते में गई थी। बीजेपी को 105, अविभाजित शिवसेना को 56, अविभाजित एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी।आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई