जिले के उपलब्धि
—–
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
बैगा परिवारों को 17500 आवास स्वीकृत, बनाए गए 102424 आधार कार्ड
——-
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बैगा जनजाति के कल्याण हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने बैगा परिवारों को 17,500 नए आवास स्वीकृत किए हैं, जिससे इन परिवारों को बेहतर जीवनशैली और स्थिरता मिलेगी। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने जानकारी दी है कि एक वर्ष में पी०एम० जनमन योजनान्तर्गत 102424 का लक्ष्य निर्धारित कर समस्त बैगा जनजाति के महिला/पुरुष की ई-केवाईसी कराई जा चुकी है, पी०एम० जनमन योजनान्तर्गत बैगा जनजाति के महिला/पुरुष के 102424 आधार कार्ड, 8129 जन-धन खाते, 69974 आयुष्मान कार्ड, 102424 के जाति प्रमाण पत्र, 10011 के किसान क्रेडिट कार्ड, 9128 के पी0एम0 किसान एवं 30962 के राशन कार्ड बनवाये जा चुके हैं।