मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना एवं सामाजिक पेंशन योजना की राशि की अंतरित
===
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाल परेड मैदान, भोपाल में जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ अवसर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,572 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹334.38 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संभागीय मुख्यालय के मानस भवन में किया गया। उक्त कार्यक्रम को विधायक मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगरपालिका घन श्याम जायसवाल, जनपद अध्यक्ष हीरावती कोल, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय प्रज्ञा मरावी, मुख्य चिकित्सा एवंस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मनोज लारोकर सहित लाडली बहनों ने देखा एवं सुना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली रूप से लाड़ली बहना योजना के तहत शहडोल जिले के 192975 लाड़ली बहनों के खाते में 24 करोड़ रूपए से अधिक एवं सामााजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 28437 हितग्राहियों हेतु 1 करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक की राशि अंतरित की।