ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मध्य प्रदेश नौगांव :नगर में नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही एवं वसूला गया जुर्माना

```
  1. नगर में नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही एवं वसूला गया जुर्माना

नौगांव । शुक्रवार की सुबह से नगर प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों पर चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया व एक दुकान को सील किया गया मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार उन दुकानों पर चलानी कार्यवाही की गई जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे जो दुकाने निर्धारित समय के पहले खुली पायी गयी उन् दुकानों पर की गयी चालानी कार्यवाही एवं एक दुकान को किया गया सील।तीन दुकाने खुली पाई गई 500-500 रुपया जुर्माना किया गया
2 दुकानों की 200 की एक रेडीमेट ओर एक फुटवेयर की दुकान पर भी 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया तथा एक मसाले की दुकान पर 200 रुपये का जुर्माना उक्त कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कमल जैन, राजस्व विभाग से हरिनारायण शर्मा सादर पटवारी, पंकज शुक्ला पटवारी, नगर पालिका से संदीप राजपूत स्वच्छ्ता निरीक्षक,संतोष तिवारी,रमेश तिवारी, सुनील यादव,मंगल सिंह, आकाश ,भविल नायक एवं पुलिस विभाग अमला रहा साथ में उपस्थित

उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *