ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पत्रकार कल्याण परिषद माल्थोन की बैठक संपन्न

```

पत्रकार कल्याण परिषद माल्थोन की बैठक संपन्न

मालथौन——

पत्रकार कल्याण परिषद तहसील इकाई माल्थोन जिला सागर की बैठक जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में सभी तहसील इकाई के सदस्य उपस्थित रहे संगठन की सक्रियता और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा के साथ बैठक संपन्न हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वेदान्ती त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार परिषद की गाईड लाईन पर प्रकाश डाला।

          पत्रकार कल्याण परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री कमलेश राय ने पत्रकार कल्याण परिषद के उद्देश्य सभी सदस्यों के सामने स्पष्ट करते हुए कहा कि पत्रकारिता धर्म के निर्वाह की दिशा में हमें पत्रकारों के सम्मान के रक्षा की भी चिंता है साथ ही समाज में पत्रकारिता और पत्रकार की विश्वसनीयता कायम रहे इस दिशा में सभी पत्रकारों को पूरे समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।एवं एक अच्छे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

         बैठक में राकेश मिश्रा, रामवरन रिछारिया, भानसिंह यादव,अखिलेश कौशिक, अनीस खान,राजेन्द्र सिसोदिया, विकास सेन,शैलेंद्र सेन,दीपक यादव,अर्पित जैन जॉनी, पुनीत राय, अंशुल यादव उपस्थित रहे।

मालथौन से अखिलेश कौशिक की रिपोर्ट……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *