हमारे एक साथी सौरभ राणा जी की माता जी स्वर्गवास हो गया है,जो पूरे परिवार को असहनीय पीड़ा देने वाला पल है। लेकिन दुख और चिन्ता की बात यह है कि ग्रुपों में अत्यधिक ख़बरों का संचालन होने के कारण सौरभ राणा के साथ हुई इस दुखद घटना का पता तक नहीं चल सका। साथियों यह ग्रुप केवल संगठन के सम्मानित साथियों से विचार विमर्श करने और उनके सुख दुख की बातों को साझा करने के लिए बनाया गया था। लेकिन इस ग्रुप का कुछ साथियों ने वो सत्यानाश कर दिया गया है जिसे देखकर शर्म की अनुभूति होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा जी ने ग्रुप में खबरों का संचालन ना करने के लिए सभी से आग्रह किया है ताकि पत्रकार साथियों के साथ घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी सही समय से प्राप्त हो सकें।
हम आप सभी से आशा करते हैं कि आगामी भविष्य में इस ग्रुप में खबरों को पोस्ट नहीं करेंगे और इस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने में आप हमारा सहयोग करेंगे।
निवेदक
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़