केशव साहू राजनादगांव जिला
छुरीया- झीथराटोला धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। धान खरीदी केंद्र में प्रशासन द्वारा तय मानक पैमाने से अधिक धान की खरीदी की जा रही है। वही बार दोनों की सिलाई तथा बार दानों के लेनदेन में किसानों से 4 से 5रू अवैध उगाही की जा रही है।किशानों की समस्या को लेकर हमने 3 से 4 बार झित्रराटोला धान खरीदी केंद्र का दौरा किया। हर बार समिति प्रबंधक की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ा। फोन पर किसानों के साथ छल एवं अवैध उगाही की समस्या को लेकर समिति प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने गोल मटोल जवाब देते हुए अपना पल्ला झाड़ने हुए किसानों को ही इस समस्या के लिए दोषी करार दिया तथा मंडी के अध्यक्ष के द्वारा यह स्वीकार किया गया कि किसानों के साथ में बारदाना के लेनदेन व सिलाई के एवज में अवैध उगाही की जा रही है। किसानों द्वारा शिकायत नहीं किया जा रहा है शिकायत आने पर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।