सैनी महापंचायत संगठन एक बार फिर आया मदद के लिए आगे , सर्व समाज के सहयोग से 9 वर्षीय बालक के उपचार के लिए की लगभग 5 लाख की मदद,
गांव नौरगपुर निवासी नववर्षीय बालक है गंभीर बीमारी से पीड़ित
बेहट। सैनी महापंचायत संगठन एक बार फिर मदद के लिए आगे आया है क्षत्र के गांव नौरंगपुर निवासी एक 9 वर्षीय बालक को बचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन बॉक्सर एवं जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी द्वारा एक मुहिम चलाकर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जा रही है। समाज का हर एक व्यक्ति इस बाबत महापंचायत संगठन का आभार भी प्रकट कर रहा है और विश्वास भी रहा है। संगठन द्वारा सर्व समाज के सहयोग से लगभग 5 लाख की मदद की गई है
आपको बता दे कि सैनी महापंचायत संगठन व सर्व समाज सहायता की ओम सैनी (पिता: संजय सैनी, ग्राम: नोरंगपुर, सहारनपुर, कालूवाला, जहांनपुर) का बेटा, जिसकी उम्र लगभग 9 साल है, ब्रन सीजर नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस समय परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर और नाजुक है। बच्चे का सही उपचार करवाने के लिए परिवार के पास कोई सहारा नहीं बचा है। बालक को बचाने के लिए सैनी महापंचायत संगठन द्वारा सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई गई है ताकि बच्चे की जान बच सके संगठन के इस प्रयास की पूरा समाज भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा है और हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहा है।
संगठन के पदाधिकारी द्वारा लगातार अपने स्तर से बालक के उपचार हेतु मदद करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं और समाज के लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं और उनके द्वारा अपील की जा रही है कि वह बालक की मदद के लिए आगे आए। इस मौके पर अंकित सैनी उत्तराखंड पुलिस , जतिन सैनी (बॉक्सर) सैनी महापंचायत संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. सोनू सैनी बड़ोद, अंकुर सैनी (जिला अध्यक्ष, सैनी महापंचायत संगठन) शुभम सैनी (कोषाध्यक्ष, सैनी महापंचायत मोनू गुर्जर अकबरपुर सुमित सैनी मवाना,सुबोध सैनी प्रदेश सचिव,नीरज सैनी प्रदेश कार्यालय प्रभारी,सुखदेव सैनी प्रदेश महासचिव, अरविंद सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिन सैनी जिला मंत्री, संदीप सैनी जिला महामंत्री, अंकित सैनी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सैनी महापंचायत संगठन के छोटे से सहयोग से एक बच्चे की जिंदगी बच सकती है। कृपया मदद करने के लिए आगे आएं।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़