ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर (संभाग)छत्तीसगढ़
सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25
स्थान-गोरगुंडा
बस्तर संभाग के जिला सुकमा के अंतर्गत
आनंद सिंह राजपुरोहित पुलिस उपमहानिरीक्षक परिचालनिक रेंज सीआरपीएफ सुकमा के मार्गदर्शन एवं धन सिंह बिष्ट कमांडेड 226 बटालियन सीआरपीएफ के निर्देशन एवं उपस्थिति में एफ/226 बटालियन के गोरगुंडा पुलिस स्टेशन पोलमपल्ली में केंद्र सरकार द्वारा निहित सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के दौरान विभिन्न गांव जैसे गोरगुंडा; देवरपल्ली,पूनपल्ली,नेलवाड़ा
तोयापारा,रेगापारा, मेडवाही, अंबेडकरपारा, एटागुड़ा, तथा बंजारीपारा के आम नागरिकों ने बढ़ -चढ कर भाग लिया तथा 500 से अधिक स्कूली बच्चे पुरुष महिलाएं तथा बुजुर्ग उपस्थित हुए। इस प्रोग्राम के तहत स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वस्छ जल के संरक्षण हेतु ग्रामीणों को वाटर सिंटेक्स के वितरण के साथ ही गांव की स्कूली बच्चों को स्कूल वर्दी, नोटबुक, रबर, पेंसिल, शार्पनर, पेंसिल बॉक्स, स्कूल बैग, गांव के पुरुषों को गमछा,लूंगी तथा महिलाओं को साड़ी बर्तन व बुजुर्गों को कंबल, चप्पल, खाने के लिए स्टील प्लेट ग्लास जरूरतमंद किसानों को खेती करने के लिए उपकरण गैंती, फावड़ा, तथा मनोरंजन हेतु टेलीविजन, घरों रोशन करने हेतु सोलर लालटेन, नवयुवकों को खेल के प्रति जागरूक करने व उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु विभिन्न खेल सामग्रियों जैसे क्रिकेट किट, टेनिस बॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, फुटबॉल आदि सामानों का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं “एक पेड़ एक मां के नाम”व”हर घर तिरंगा”के तहत ग्रामीणों में बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण किया गया तथा तिरंगा वितरणकिया गया। इसके अतिरिक्त आसपास के गांव के बीमार ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ-साथ 226 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण की देखरेख में रोगियों को दवाई तथा न्यूट्रिशन इत्यादि का वितरण किया गया। तथा लगभग 100 से अधिक रोगियों तथा कुपोषित बच्चों व महिलाओं का निशुल्क प्रशिक्षण एवं इलाज किया गया। उक्त आयोजन के दौरान अनू रंजन, अप कमांडेड, अभिषेक कुमार, अंशुल मिश्रा, सहायक कमांडेड 226 बटालियन के अतिरिक्त दूरस्थ गांव के सरपंच उप सरपंच शिक्षक व पटेल आदि भी उपस्थित रहे। उक्त आयोजन से भारत सरकार तथा सीआरपीएफ के प्रति स्थानीय नागरिकों का विश्वास तथा आकर्षक बड़ा है तथा भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों का पुनः आयोजन करने हेतु स्थानीय लोगों ने अनुरोध किया है।