खबर सहारनपुर के नकुड से
नकुड़ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत – पुलिस जांच में जुटी…
नकुड़ क्षेत्र के गांव सहाबमाजरा में बीती रात 48 वर्षीय विवाहिता सीमा (पत्नी अरविंद उर्फ नीटू) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई – घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया – मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है – जिसके चलते पुलिस गहन जांच में जुट गई है – परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है – ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके – पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़