ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

करौली मे दिन दहाड़े दुकान में फायरिंग के दो बदमाशो का पुलिस ने निकाला सरेआम जुलुस

```

राजस्थान के करौली में तीन बड चौराहे पर दो युवक नाई की दुकान पर सेविंग एवं मसाज कराने के लिए आए और जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो आरोपियों ने दो फायरिंग कर दी और फरार हो गए।और आरोपियों का पीछा करने मे पुलिस की तीन टीम लगाई। और कोतवाली पुलिस ने अपराधियों का पीछा करके मण्डरायल रोड पर रंनगवां तलाब से तीन घण्टे मे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। और फायरिंग करने बाले आरोपी सुरेश मीणा और छोटू मीणा थे एवं मुख्य आरोपी छोटू के विरुद्ध राजस्थान के कई जिलों में फायरिंग,चोरी,लूट व जेल से फरारी के कई मामले दर्ज है एवं आरोपी छोटू मीणा अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाना चाहता है एव आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों और गाड़ियों के साथ मे फोटो व वीडियो की रील बनाकर वायरल करता है। SP बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन के तहत कर्यवाही ASP गुमनाराम, डीएसपी अनुज शुभम व थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में की गई।और गिरफ्तारी कर्यवाही में पुलिस काँस्टेबल विजय सिंह की अहम भूमिका रही।और दिन दहाड़े दुकान में फायरिंग करने पर बदमाशो का कोतवाली पुलिस ने सरेआम बाजार मे जुलुस निकाला।

 

 

*रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *